Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार में मुकाबला... कौन जीतेगा बाजी?

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (13:16 IST)
सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों का मुकाबला सिनेमाघर में नहीं बल्कि छोटे परदे पर होने जा रहा है। सलमान का शो बिग बॉस सीजन 11 एक अक्टूबर से शुरू हो रहा है। अक्षय का शो 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में भी ज्यादा देर नहीं है और शाहरुख खान 'टेड टॉक्स' का भारतीय संस्करण लेकर आने वाले हैं। 
 
इन सभी सितारो के शो का समय एक जैसा नहीं है। अलग-अलग समय पर ये छोटे परदे पर धमाल मचाने आएंगे, लेकिन सवाल टीआरपी का है। कौन ज्यादा टीआरपी लाता है इस पर तो सभी की नजर रहेगी। शाहरुख के पिछले कुछ टीवी शोज़ भले ही फ्लॉप रहे हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता से किसी को इनकार नहीं है। 
 
सलमान के बिना बिग बॉस शो की कल्पना नहीं की जा सकती। इस शो में उन्हें लाया ही इसलिए जाता है ताकि टीआरपी बनी रहे। अक्षय और कॉमेडी शो का साथ भी दर्शकों को अच्छा लग सकता है। 
 
हाल ही में सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शाहरुख खान बेहतरीन होस्ट हैं। उनका व्यक्तित्व जबरदस्त है। अक्षय की कॉमिक टाइमिंग पर किसी को शक नहीं है। जब शाहरुख और अक्षय टीवी पर आ रहे हैं तो हमारे बीच तगड़ा मुकाबला तो होगा ही। 

Show comments

महात्मा गांधी बनकर पर्दे पर छाएंगे मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग!

'कॉल मी बे' सीजन 2 के साथ अनुव जैन की नई शुरुआत, 'तू कह दे तो' सॉन्ग से किया OTT म्यूजिकल डेब्यू

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख