sundarkand
✕

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने क्यों ठुकराई सलमान खान की 'रेस 3'?

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (12:29 IST)
सलमान खान की फिल्म को ना कहने की हिम्मत ज्यादा लोगों में नहीं है। कुछ तो कैसा भी रोल हो, सलमान को हां कह देते हैं ताकि हिट फिल्म का हिस्सा बन सके। कुछ लोग रोल पसंद नहीं आने पर भी ये सोच कर हां बोल देते हैं कि सलमान बुरा नहीं मान जाए। सलमान की फिल्म को 'नहीं' बोलने का खामियाजा कई लोगों ने भुगता है। 
 
इन दिनों सलमान खान 'रेस 3' की तैयारी कर रहे हैं जिसकी शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। यह दो हीरो की कहानी है और दूसरे हीरो का रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर किया गया, लेकिन सिद्धार्थ ने सोच-विचार कर फिल्म करने से मना कर दिया। 
 
सिद्धार्थ को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं थी कि सलमान का फिल्म में बड़ा रोल है। वे अच्छी तरह जानते हैं कि सलमान सुपरस्टार हैं और उन्हें ही फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। डेट्स की समस्या भी नहीं थी। दरअसल सिद्धार्थ को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत यह बात निर्माताओं को बता कर फिल्म करने से मना कर दिया ताकि उन्हें नया हीरो ढूंढने का समय मिले। 
 
देखते हैं कि अब सिद्धार्थ की जगह कौन सलमान का साथ निभाता है। 

Show comments

आयुष्मान खुराना की 'मुपापा' में हुई 'बंदिश बैंडिट्स' फेम श्रेया चौधरी की एंट्री, बड़े पर्दे पर मचाएंगी तहलका

'अब भारत में पहले जैसी शांति नहीं...' संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल, विवाद बढ़ता देख एक्टर ने दी सफाई

दृश्यम 3 की आंधी भी नहीं रोक पाई हनुमान अंश को, 9वें वीकेंड में भी शानदार कमाई

जाह्नवी कपूर ने विंटर लुक से मचाई सनसनी, बोल्ड अंदाज और सिजलिंग पोज ने लूटी महफिल

इनकम टैक्स की छापेमारी से जुड़ी रिपोर्ट्स पर रकुल प्रीत सिंह ने उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख