dharma sangrah
✕

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, पुलिस ने दी घर पर रहने की हिदायत!

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (11:18 IST)
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा है। बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड के कई सुपरस्टार से खास रिश्ता था। सलमान खान और संजय दत्त उनके खास दोस्तों में से थे। इस मर्डर के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। 
 
बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर मिलते ही सलमान खान अस्पताल जाने के लिए निकल पड़े। हालांकि सुरक्षा के चलते पुलिस ने उन्हें ना आने की सलाह दी। पुलिस ने सलमान को घर में ही रहने की हिदायत दी है। साथ ही सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि अपने दोस्त की मौत आहत सलमान खान ने 'बिग बॉस 18' की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। सलमान अक्सर बाबा सिद्दकी के फंक्शन में नजर आते थे। 
 
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। बीते दिनों लॉरेंस गैंग के सलमान के घर पर फायरिंग भी की थी। इसके बाद से ही सलमान हमेशा टाइट सुरक्षा के बीच की घर के बाहर स्पॉट किए जाते हैं। 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख