Hanuman Chalisa
✕

संजय दत्त ने सलमान खान को कहा 'घमंडी'

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (13:22 IST)
संजय दत्त हमेशा बिंदास रहे हैं, लेकिन इन दिनों तो वे फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। जिसे जो चाहे वो बोल रहे हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर को फटकार लगा चुके संजय दत्त ने सलमान खान को 'घमंडी' कह डाला है। हाल ही में एक कार्यक्रम में संजय दत्त ने हिस्सा लिया। सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ।

दंग ल का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर... क्लिक करें 

संजय से पूछा गया कि वे सलमान खान को एक शब्द में बयां करें। संजय दत्त ने कहा 'घमंडी'। संजय के मुंह से यह बात सुन कर सभी सन्न रह गए। कुछ महीने तक पहले दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब पहले जैसी बात नहीं रही। 
सलमान और संजय के रिश्ते क्यों हुए खराब... अगले पेज पर

 
 

सलमान और संजय दत्त बेहतरीन दोस्त रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब संजय दत्त से सलमान प्रेरणा लेते थे। संजय जब जेल में थे तब उनके बाहर आने की राह सलमान देखते थे। संजय को बिग बॉस शो में भी सलमान ने ही शामिल किया था। जब जेल से छूटने की तारीख नजदीक आई तो सलमान ने उनके लिए अपने फॉर्म हाउस पर पार्टी भी प्लान कर दी थी, लेकिन जेल से छूटने के बाद वे संजय से मिलने नहीं गए। दरअसल सलमान चाहते थे कि जेल से बाहर आने के बाद उनके करियर की प्लानिंग रेशमा शेट्टी करें। संजय मान गए। कहा जाता है कि रेशमा ने इतनी रकम मांगी कि निर्माताओं ने संजय को साइन नहीं किया। जब यह बात संजय को पता चली तो वे रेशमा पर नाराज हुए। रेशमा की रोक-टोक से संजय तंग आ गए और दोनों अलग हो गए। इससे सलमान नाराज हो गए। उन्होंने कुछ सलाह संजय को दे डाली जो संजू बाबा को बिलकुल पसंद नहीं आई। नतीजा यह निकला कि दोनों के संबंध खराब हो गए। अब संजय ने सलमान को 'घमंडी' कह कर इस बात को पुख्ता कर दिया। 
Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख