dharma sangrah
✕

रितिक रोशन की काबिल का इस सुपरस्टार को है इंतजार

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (11:22 IST)
रजनीकांत भारतीय सिनेमा के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। इतने प्रसिद्ध कलाकार होने के बाद भी रजनीकांत ने अपने पैर हमेशा जमीन पर ही रखे। ऐसे कई मौके हैं जब रजनीकांत ने अपने साथी कलाकारों की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने ऐसा एक बार फिर किया है, और इस बार रजनीकांत ने तारीफ की है रितिक रोशन और उनकी फिल्म काबिल की। 

 
रजनीकांत का रितिक रोशन की तारीफ करना नई बात नहीं है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रजनीकांत और राकेश रोशन पुराने साथी हैं। उनके रिश्ते की शुरूआत 1986 में फिल्म भगवान दादा के साथ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रितिक के नाना जे ओम प्रकाश ने किया था और निर्माता थे राकेश रोशन। 
 
यह पहली फिल्म थी जिसमें रितिक, जो उस वक्त 12 साल के थे, ने पहली बार किसी फिल्म में डायलॉग बोले थे। करीब तीन दशकों से राकेश और रजनीकांत एक दूसरे से जुड़े रहे हैं। 
 
रितिक रोशन और फिल्म की तारीफ करने के अलावा रजनीकांत ने राजेश रोशन के संगीत की तारीफ की। उन्हें 'काबिल हूं' और 'हसीनो का दीवाना' गाना बहुत पसंद आया। रजनीकांत ने कहा, "मैंने काबिल के तमिल, हिंदी और तेलगु ट्रेलर्स देखे हैं और मुझे यह पसंद आए हैं। मैं बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार कर रहा हूं। "  फिल्म 25 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। 
Show comments

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख