dharma sangrah
✕

सलमान खान को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (11:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सलमान को ये धमकी फेसबुक के जरिए दी गई है। ये धमकी गैरी शूटर नाम की आईडी से दी गई है।


खबर के मुताबिक सलमान को धमकी फेसबुक पर सोपू (Student Organisation of Punjab University) नाम के ग्रुप पर पोस्ट के जरिए दी गई है।
 
ALSO READ: दादा साहेब फाल्के सम्मान पर अमिताभ ने कहा, आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं...
 
जिस पोस्ट पर धमकी दी गई है उसके साथ सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की गई है जिसे रेड कलर से क्रॉस कर दिया गया है। यूजर ने पोस्ट में लिखा, 'सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू अदालत में तू दोषी है।'
 
बता दें सलमान खान 1998 के काले हिरण के अवैध शिकार मामले में आरोपी हैं। सलमान खान को 27 सितंबर को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट ने कहा है कि यदि वह कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनकी जमानत खारिज कर दी जाएगी।

खबरों के अनुसार इस मामले में जोधपुर पूर्व के डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा, यदि हमें जांच करने के बाद एक विशेष खतरे के संबंध में इनपुट मिलता है, तो हम सुरक्षा को और बढ़ाएंगे। हम इस मामले की जांच करेंगे। हमारे पास इसके लिए सोशल मीडिया सेल है। 
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो सलमान खान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त में हैं। इसके अलावा जल्द ही उनका मशहूर शो बिग बॉस 13 शुरू होने जा रहा हैं।

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख