biodatamaker
✕

धूम 4 को लेकर सलमान खान की मनमानी, रणबीर दूर कर सकते हैं परेशानी

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (11:31 IST)
धूम 4 बनाने जा रहे निर्माता आदित्य चोपड़ा की ख्वाहिश है कि इस बार यह फिल्म सलमान खान के साथ बनाई जाए, लेकिन सलमान ने शर्तों का इतना बोझ आदित्य पर लाद दिया है कि वे सलमान के बिना ही यह फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
 
कहा जा रहा है कि सलमान का हर जगह दखल दे रहे हैं, जैसा कि उन्होंने 'रेस 3' के दौरान किया था। रेस 3 के निर्देशक रेमो डिसूजा थे जिनमें सलमान की बात टालने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन आदित्य एक सीमा तक ही यह सब सह सकते हैं। 
 
खबर है कि अब आदित्य ने बिना सलमान के ही यह फिल्म बनाने का फैसला लिया है। सलमान की जगह वे रणबीर कपूर को लेने की सोच रहे हैं। सलमान जितने बड़े सितारे रणबीर नहीं हैं, लेकिन 'संजू' की रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी ने समीकरणों को थोड़ा बदल दिया है। 
 
अब रणबीर के नाम भी 300 करोड़ क्लब की फिल्म है और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है। यदि रणबीर को बड़ा बैनर और उम्दा निर्देशक मिले तो उनके साथ भी ब्लॉकबस्टर बनाई जा सकती है। 

ALSO READ: धर्मेन्द्र का फोन आते ही सलमान खान कार में ही क्यों खड़े हो गए?
 
आदित्य ठहरे चतुर निर्माता। उन्होंने यह बात पकड़ ली है। वे रणबीर को लेकर धूम सीरिज को रीबूट करने की सोच रहे हैं। सलमान के लिए यह जले पर नमक छिड़कने जैसी बात होगी। रणबीर का नाम आते ही उनका पारा चढ़ जाता है। ऐसे मे रणबीर ही उनके हाथ से एक महत्वपूर्ण फिल्म छीन लेंगे तो पता नहीं सलमान का क्या हाल होगा? 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख