ganesh chaturthi

धर्मेन्द्र का फोन आते ही सलमान खान कार में ही क्यों खड़े हो गए?

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (11:19 IST)
सलमान खान के शो 'दस का दम' में धर्मेन्द्र और बॉबी देओल हिस्सा लेने के लिए आए। सलमान कई बार बता चुके हैं कि उनके पसंदीदा हीरो धर्मेन्द्र हैं। धर्मेन्द्र को सामने पाकर सलमान फूले नहीं समा रहे थे। वहीं धर्मेन्द्र भी सलमान को बेटे की तरह मानते हैं। 
 
सलमान ने एक मजेदार किस्सा बताया। सलमान का कहना है कि आज भी वे अपने पिता सलीम खान के सामने बैठने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं क्योंकि वे सलीम खान की बहुत इज्जत करते हैं। सनी देओल का भी यही हाल धर्मेन्द्र के सामने रहता है। सलमान भी धर्मेन्द्र का पिता की तरह ही सम्मान करते हैं। 
 
सलमान ने बताया कि वे गर्व की शूटिंग के लिए सेट पर कार में जा रहे थे। उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी थी। मोबाइल पर कॉल आया। सलमान ने देखा कि धर्मेन्द्र का फोन है। उन्होंने फौरन फोन उठाया और खड़े हो गए। वे भूल गए कि कार में बैठे हैं। सीधे कार से उनका सिर टकराया और जोरदार चोट लगी। 
 
सलमान का कहना है कि वे धरमजी की इतनी इज्जत करते हैं कि कार में भी खड़े हो गए और शिल्पा का यह नजारा देख हंस-हंस कर बुरा हाल हो रहा था। धर्मेन्द्र और सलमान ने बताई पसंदीदा हीरोइन... 

कहा जाता है कि सलमान और धर्मेन्द्र में काफी समानताएं हैं। धर्मेन्द्र ने कहा भी कि वे जवानी के दिनों में सलमान जैसे ही थे। बॉबी देओल ने दोनों की समानता के आधार पर कुछ प्रश्न सलमान और धर्मेन्द्र से पूछे। 
 
बॉबी ने पूछा कि पुराने दौर की और वर्तमान दौर की सबसे खूबसूरत हीरोइन वे किसे मानते हैं। धर्मेन्द्र और सलमान ने पुराने दौर की खूबसूरत हीरोइन मधुबाला को बताया। वर्तमान दौर की खूबसूरत हीरोइन पर सलमान ने कैटरीना का नाम लिया जबकि धर्मेन्द्र ने कहा कि वे किसी एक का नाम नहीं ले सकते हैं। पंजा लड़ाया.. 

सलमान ने बताया कि धर्मेन्द्र के हाथ का पंजा कितना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सनी का ढाई किलो का हाथ है तो धर्मेन्द्र का पचास किलो का। उन्होंने और बॉबी ने मिल कर धर्मेन्द्र से पंजा लड़ाया। दोनों पर धर्मेन्द्र भारी पड़ गए। 
 
यमला पगला दीवाना फिल्म का प्रमोशन इस दौरान किया गया। तीनों देओल्स के साथ सलमान खान भी इस फिल्म में छोटी-सी भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख