dharma sangrah
✕

राधे की शूटिंग खत्म, सलमान खान अब करेंगे 'अंतिम' की शूटिंग

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (12:06 IST)
सलमान खान राधे की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। टाइगर सीरिज की अगली फिल्म शुरू होने में अभी समय है इसलिए उसके पहले वे 'अंतिम' फिल्म की शूटिंग 15 नवंबर में शुरू करने वाले हैं। 'अंतिम' एक मराठी फिल्म का हिंदी रीमेक है जिसे महेश मांजरेकर निर्देशित कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म का निर्माण सलमान के जीजा आयुष शर्मा के लिए किया जा रहा है जिनकी पहली फिल्म असफल रही थी। सलमान उन्हें एक बार फिर अवसर दे रहे हैं। अंतिम में आयुष एक गैंगस्टर के रोल में हैं जो कि एक डार्क कैरेक्टर है। इस फिल्म के जरिये आयुष अपनी इमेज भी बदलना चाहते हैं। 
 
सलमान खान इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। उनका रोल लंबा तो नहीं है, लेकिन दमदार जरूर है। सलमान इस फिल्म में इसलिए काम कर रहे हैं ताकि फिल्म का वजन बढ़ जाए। 
 
निर्देशक महेश मांजरेकर ने स्क्रिप्ट में जरूरी बदलाव किए हैं जो कि हिंदी फिल्म देखने वालों की पसंद के अनुरूप हैं। सलमान इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख