Daily Horoscope
✕

सलमान खान इस फिल्म के लिए करेंगे एक गाना

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (11:56 IST)
सलमान खान को नए कलाकारों को अवसर देने में भरपूर आनंद मिलता है। वे बॉलीवुड में कई लोगों को मौका दे चुके हैं। उनके बैनर की आगामी फिल्म 'लवरात्रि' में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी वर्ष रिलीज होना है। 
 
सलमान जानते हैं कि इस फिल्म में नए कलाकार हैं और आमतौर पर नए कलाकारों की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिलाना टेढ़ी खीर होता है। 
 
सलमान ने इसीलिए फैसला किया है वे फिल्म में कैमियो करेंगे। उनका फिल्म में एक गाना होगा जिस पर काम शुरू हो गया है। सलमान का मानना है कि उनके गाने के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म के बारे में जानेंगे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी कर सकती है। 
 
हाल ही में सलमान ने यमला पगला दीवाना फिर से के लिए भी एक गाना किया है। देओल परिवार से उनके बेहतरीन संबंध है और देओल्स की बात वे टाल नहीं सके। 
 
इस समय सलमान 'रेस 3' में जुटे हुए हैं जो 15 जून को रिलीज होगी। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

'मैं फक्र से कहता हूं... दिमागी नक्सल हूं', जामिया प्रदर्शन के बीच नसीरुद्दीन शाह के तीखे बोल, छात्रों का किया समर्थन

भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया तक पहुंचाएगी ‘रामायण’, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की फिल्म

'रामायण' का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख