sawan somwar

सलमान खान की 'रेस 3' को लगा जोरदार झटका, करोड़ों का नुकसान

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (19:09 IST)
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को रिलीज के पहले जोरदार झटका लगा है और इस वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। सलमान की यह फिल्म का पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाएगी। 
 
पाकिस्तानी में किसी भी विदेशी फिल्म के प्रदर्शन पर ईद से दो दिन पहले से लेकर तो दो सप्ताह बाद तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा पाकिस्तान के स्थानीय निर्माता-निर्देशकों के कहने पर किया गया है। 
 
ALSO READ: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण- फिल्म समीक्षा
 
 
पाकिस्तानी फिल्म निर्माताओं का कहना है कि वे ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं ताकि छुट्टियों और त्योहार का फायदा उनको मिले, लेकिन भारतीय या अन्य विदेशी फिल्मों के रिलीज होने से उनका नुकसान हो जाता है। 
 
खासतौर पर भारतीय फिल्में पाकिस्तान में चाव से देखी जाती हैं। सलमान खान वहां पर बेहद लोकप्रिय हैं और दर्शक रेस 3 का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के वहां पर रिलीज न होने से वे निराश हैं। 
 
संभव है कि यह फिल्म पाकिस्तान में जुलाई में प्रदर्शित हो, लेकिन तब तक देर हो चुकी होगी। लोग इंटरनेट या अन्य स्रोतों से फिल्म को देख लेंगे और रेस 3 का व्यवसाय वहां वैसा नहीं रहेगा जैसा कि रहना चाहिए। 
 
सलमान की लोकप्रियता का फायदा रेस 3 से जुड़े लोगों को मिलता, लेकिन अब यह फायदा नहीं हो पाएगा। विदेश में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स यश राज फिल्म्स के हाथों में हैं और वे कोशिश में हैं कि वहां पर फिल्म 15 जून को ही रिलीज हो। 

Show comments

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख