dharma sangrah
✕

Race 3 का लाइफटाइम कलेक्शन, 200 करोड़ या 150 करोड़?

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (18:01 IST)
रिलीज होने के पहले रेस 3 के 300 करोड़ तक जाने के अनुमान लगाए जा रहे थे। सलमान खान और ईद इसके सबसे बड़े कारण थे। लगातार ईद पर सलमान की फिल्म कामयाबी का इतिहास रचती आई है। 
 
किसी ने भी नहीं सोचा था कि रेमो डिसूजा ने ऐसी फिल्म बनाई होगी कि दर्शकों का बैठना कठिन हो जाएगा। सलमान के फैंस तक ने फिल्म की आलोचना कर डाली है। 
 
अब फिर से लाइफटाइम कलेक्शन पर विचार करने का मौका आ गया है। यह बात तो तय हो गई कि 300 तो क्या 250 करोड़ तक भी फिल्म नहीं पहुंच पाएगी। 
 
अभी रेस 3 की जो रफ्तार है उसे देख लग रहा है कि ज्यादा से ज्यादा 200 करोड़ तक यह फिल्म पहुंच सकती है। हालांकि फिल्म के बारे में नकारात्मक बातें दिन दोगुनी और रात चौगुनी रफ्तार से फैल रही है। 
 
सोमवार को कलेक्शन जोरदार तरीके से धड़ाम हुए तो फिर 150 करोड़ तक ही फिल्म पहुंच पाएगी। अब सलमान की फिल्म इतना कम कलेक्शन करेगी तो बॉलीवुड में निराशा छाना स्वाभाविक है।
 
जरूरत है सलमान को अच्छे प्रोजेक्ट्स लेने की। अभी तो दर्शक बिना रिपोर्ट जाने फिल्म के टिकट खरीद लेते हैं, लेकिन यदि सल्लू ऐसी ही फिल्म करते रहे तो दर्शक भी पहले फिल्म की खोज-खबर करेंगे, पड़ताल करेंगे, फिर टिकट लेंगे। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख