ramcharitmanas

सैफ अली खान को मिस कर रहे हैं लोग

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (16:32 IST)
करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं सैफ अली खान। फिल्में चलना तो बंद हो ही गई अब फिल्में मिलना भी बंद हो गई। वेब सीरिज कर काम चलाना पड़ रहा है। ऊपर से सलमान खान ने उनकी रेस फ्रेंचाइज पर भी हाथ साफ कर लिया है। 
 
सलमान को जब रेस 3 में सैफ की जगह लिया गया तो सलमान ने सबसे पहला फोन सैफ को लगाया और पूछा कि कोई आपत्ति तो नहीं है? सुपरसितारे को सैफ क्या जवाब देते? उन्हें सलमान के साथ सेकंड लीड का रोल ऑफर किया गया, लेकिन सैफ ने मना कर दिया। रेस सीरिज की फिल्मों के वे हीरो रहे हैं भला सेकंड लीड क्यों करते? वैसे भी फिल्म में सलमान हो तो किसी को करने के लिए कुछ बचता ही नहीं। 

ALSO READ: रेस 3 शुरू होने के 15 मिनट बाद ऐसे भागे दर्शक!
 
रेस 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म देख कर लौट रहे लोगों के चेहरे पर हंसी कम और गुस्सा ज्यादा है। मनोरंजन के नाम पर कुछ भी परोस दिया गया है और रेस फ्रेंचाइज को तो बरबाद कर दिया गया है। सलमान भी लोगों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रहे। न उनके एक्शन सीन जमे और न ही रोमांस। रेमो डिसूजा ने घटिया फिल्म बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। 
 
फिल्म देखने के बाद लोगों को सैफ याद आने लगे। सलमान से तो सैफ भले जैसे वाक्य सुनने को मिले। सैफ को लोगों ने रेस सीरिज में मिस किया। सलमान से सैफ भले ही कई गुना छोटे सितारे हों, लेकिन उन्होंने रेस को जो स्टाइल दी थी वो सलमान नहीं दे पाए। सैफ के लिए यही राहत की बात है कि भले इस समय उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हों, लेकिन लोग उन्हें मिस तो कर रहे हैं। रेस के बहाने याद तो किया जा रहा है। सैफ की अचानक हिचकी बढ़ने में सलमान और रेमो के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।  

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख