dharma sangrah
✕

रिलीज के पहले ही सलमान खान की 'रेस 3' ने वसूले 115 करोड़ रुपये

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (16:40 IST)
इस समय सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की है जो 15 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर सामने आ चुके हैं। ट्रेलर बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया और सोशल मीडिया पर इसका मजाक भी खूब बनाया गया, लेकिन इससे सलमान के फैंस पर कोई असर नहीं हुआ है। कितनी भी आलोचना की जाए, यह बात तो तय है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेगी।

फिल्म का क्रेज कितना ज्यादा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि फिल्म के राइट्स ऊंचे दामों में बिके हैं। सलमान को फिल्म पर इतना विश्वास है कि उन्होंने ही इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ले लिए हैं। रिलीज के पहले ही 115 करोड़ रुपये आ चुके हैं। फिल्म के डिजीटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में बिके हैं। सैटेलाइट राइट्स के बदले में 30 करोड़ रुपये मिले हैं। डिजीटल राइट्स की कीमत इसलिए ज्यादा मिली है क्योंकि यह फिल्म टीवी के पहले डिजीटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी। फिल्म के अन्य राइट्स भी बिकने वाले हैं और रिलीज के पहले ही अच्छी खासी लागत वसूल हो जाएगी। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख