Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान की क्लास, 'बिग बॉस सीज़न 12' का जोड़ी धमाल

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (13:38 IST)
बिग बॉस और सलमान खान, इस कॉम्बिनेशन को सुनते ही लोग खिल उठते हैं। एक टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो और दूसरा बॉलीवुड का सुपरस्टार, आखिर क्यों ना हो इसमें मज़ा। तो फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि जल्द ही बिग बॉस  का 12वां सीज़न आने वाला है और शो को एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। 
 
फैंस को लंबे समय से शो का इंतज़ार था। सीज़न 11वां बहुत ही शानदार रहा था। इसकी थीम पड़ोसी थी। इस बार सीजन 12 की थीम 'जोड़ी' होगी। 'बिग बॉस' सीजन 12 का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इसमें सलमान खान नए अंदाज़ में शो को इंट्रोड्युस कर रहे हैं। हर बार कि तरह इस बार की थीम और शो भी बिल्कुल अलग और खास होगा। 
 
शो के इस पहले प्रोमो में शो की थीम बताई गई है। एक क्लास में कई बच्चे बैठे हैं और सलमान को अपनी अटेंडेंस लगवा रहे है। इसमें कोई अकेला है तो कोई जोड़ी में है। बहु-सास की जोड़ी, जुड़वा बहनों की जोड़ी, लंबे-छोटे की जोड़ी। ऐसे में अलग-अलग जोड़ियों से मिलना काफी मज़ेदार होगा। इसमें सलमान अपनी मस्ती के अंदाज़ में कह रहे हैं 'बिग बॉस सीज़न 12, मेरे साथ आरा'। 
 
'बिग बॉस' का यह नया सीजन 16 सितंबर से शुरू होगा। शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। सलमान शो के प्रोमो शूट में लगे हुए थे। साथ ही उनकी फिल्में भी चल रही हैं। ऐसे में बड़े और छोटे दोनों परदों पर सलमान को एकसाथ देखना दर्शकों के लिए मज़ेदार होगा। शो 12 दिसंबर को खत्म भी हो जाएगा। खबरों की माने तो इस बार सीजन में आम लोगों को मौका दिया गया है और सेलीब्रिटीज में से कौन शामिल होगा इसका अंदाज़ा लगाया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ भी पक्का नहीं है और यही दर्शकों को उत्साहित कर रहा है। 

Show comments

'रामायण' का ग्लोबल धमाका! 11 दिनों में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर के पार पहुंची फिल्म

Netflix पर छाई कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का', 15 देशों में टॉप 10 में बनाई जगह

इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर पाबंदी से भड़के दिलजीत दोसांझ, राहत इंदौरी का शेर पढ़कर दिया करारा जवाब

'रामायण' में लक्ष्मण बनकर छाए रवि दुबे, भावुक पोस्ट लिखकर बोले- दर्शकों के प्यार ने दिलाया सुकून

छठी मैया की भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, जुहू बीच पर श्रद्धालुओं के साथ मनाया महापर्व, देखिए वीडियो

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख