Daily Horoscope
✕

मां श्रीदेवी की याद में जाह्नवी का यह भावुक पोस्ट

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (13:36 IST)
बॉलीवुड की चहेती और पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का 13 अगस्त को जन्मदिन है। एक तरफ जहां पूरा बॉलीवुड उनके जन्मदिन पर उनकी यादें शेयर कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी जाह्नवी कपूर के पास कोई शब्द नहीं है कहने को। 
 
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फिल्म 'धड़क' से अपनी बॉलीवुड में शुरुआत की। उनकी मां श्रीदेवी की बहुत इच्छा थी कि वे जाह्नवी कपूर को जल्दी बड़े परदे पर देख पाएं। हालांकि श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से ऐसा हो नहीं पाया लेकिन जाह्नवी अपनी मां की पहचान बनाने में पूरी तरह से लगी हुई हैं। उनकी हालिया फिल्म 'धड़क' हिट रही हैं और जाह्नवी को उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'तख्त' भी मिल गई है। 
 
जाह्नवी ने हाल ही में अपनी मां के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए अपने बचपन की एक पिक्चर पोस्ट की जिसमें पापा बोनी कपूर के साथ मां श्रीदेवी, जाह्नवी को गोद में लेकर खड़ी हुई हैं। यह पिक्चर बहुत ही क्यूट है। खास बात यह है कि इस पिक्चर के साथ जाह्नवी ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। शायद उनका कुछ ना कहना ही बहुत कुछ कह रहा है। 
 
खबरों की मानी जाए तो जाह्नवी अपनी मां की परछाई हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वे हर इवेंट अपनी मां के साथ अटेंड करती थी। वहीं उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि कभी-कभी उन्हें खाना खिलाना और सुलाना भी मां श्रीदेवी ही करती थीं। ऐसे में मां की कमी जाह्नवी को बहुत सताती है। 
 
श्रीदेवी के दुनिया छोड़ जाने के बाद जाह्नवी ने फिल्मों में कदम रखा है। लोग जाह्नवी से बहुत उम्मीदें कर रहे हैं कि आने वाले समय में वे भी अपनी मां की तरह सुपरस्टार ही कहलाई जाएंगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख