sundarkand

सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?

Updated: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (14:44 IST)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं। उनको लेकर फिल्म बनाने के लिए कई फिल्म मेकर्स बेताब हैं, लेकिन प्रियंका ऐसी फिल्म करना चाहती है जो न केवल सुपरहिट हो बल्कि एक अभिनेत्री के रूप में भी उन्हें कुछ कर दिखाने का मौका दे। 
 
खबर है कि सलमान खान के साथ वे 'भारत' नामक फिल्म में नजर आ सकती हैं। सलमान को लेकर सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके अली अब्बास ज़फर 'भारत' का निर्देशन कर रहे हैं जबकि निर्माता हैं सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री। 


 
'भारत' एक कोरियन फिल्म का हिंदी रिमेक है और यह करोड़ों के बजट की फिल्म है। इसमें भारत का लंबा सफर दिखाया जाएगा और सलमान का किरदार भी युवा से वृद्ध दिखाई देगा। 
 
चूंकि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी निर्भर रहना पड़ेगा इसलिए अली ऐसी अभिनेत्री चाहते हैं जिसका विदेश में भी नाम हो। वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा के अलावा ऐसा नाम मीलों दूर नजर नहीं आता। 


 
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों अली ने प्रियंका से इस सिलसिले में बात भी की है और प्रियंका मान भी गई हैं। सलमान के साथ फिल्म करने से बेहतर वापसी और क्या हो सकती है। 
 
प्रियंका से सलमान नाराज बताए जाते हैं। इसलिए उन्होंने लंबे समय से प्रियंका के साथ काम नहीं किया, लेकिन अली के जोर देने पर सलमान राजी हो गए हैं। संभव है कि 'भारत' में सलमान-प्रियंका की जोड़ी नजर आए। 
 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख