शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Prem Ratan Dhan Payo, Raja Aur Rank
Written By

1968 की इस फिल्म से प्रेरित है सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो'

1968 की इस फिल्म से प्रेरित है सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' - Salman Khan, Prem Ratan Dhan Payo, Raja Aur Rank
प्रेम रतन धन पायो जब से बनना शुरू हुई है तब से इस फिल्म के बारे में जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग उत्सुक हैं। खबर है कि यह फिल्म 1968 में बनी 'राजा और रंक' से प्रेरित है। 
राजा और रंक दो एक जैसे दिखने वाले इंसानों की कहानी है। वे एक ही दिन पैदा हुए हैं। एक राजा के यहां और दूसरा भिखारी के यहां। यह फिल्म सूरज बड़जात्या को बेहद पसंद है और इससे प्रेरित होकर उन्होंने 'प्रेम रतन धन पायो' बनाई है। 
 
12 नवम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।