1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan post for sanjay dutt baba forever viral photos

सलमान खान ने संजय दत्त को बताया 'बड़ा भाई', तस्वीरें शेयर कर बोले- 'संजू बाबा हम सबका बाबा है'

Salman Khan
हिंदी सिनेमा में दोस्ती और भाईचारे की मिसाल जब भी दी जाती है, तो सलमान खान और संजय दत्त का नाम सबसे ऊपर आता है। दशकों पुरानी इस अटूट दोस्ती का एक बेहद खूबसूरत और भावुक नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला। 
 
सलमान खान ने शुक्रवार देर रात संजय दत्त के साथ खास तस्वीरें शेयर की। इसमें दोनों एक-दूसरे को बड़े प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं। इस पोस्ट में सलमान का नया हेयरस्टाइल और टोपी वाला लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा दिल उनके द्वारा लिखे गए कैप्शन ने जीत लिया।  
 
तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "बाबा फॉरएवर, बाबा और बाबा... बाबा होता है। संजू बाबा हम सब का बाबा है और अब अपने बच्चों का बाबा है। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।"
 
सलमान के इस पोस्ट पर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने "ब्रोदर्स फॉर लाइफ" कमेंट किया, वहीं बेटी त्रिशाला दत्त ने भी ढेरों हार्ट इमोजी पोस्ट कर इस जोड़ी पर प्यार लुटाया।  
30 साल पुराना भाईचारा: 'साजन' से हुई थी शुरुआत
सलमान खान और संजय दत्त का रिश्ता केवल रील लाइफ तक सीमित नहीं है, बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे को भाइयों की तरह मानते हैं। संजय दत्त ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में इस बंधन के बारे में बात करते हुए कहा था, "सलमान मेरे छोटे भाई जैसा है। मैं उससे कभी अलग महसूस नहीं कर सकता, वह मेरा परिवार है।"  
 
दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा तहलका मचाया है। सलमान खान और संजय दत्त साजन, चल मेरे भाई, दस और ये है जलवा में साथ काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं छोटे पर्दे पर 'बिग बॉस 5' को एक साथ होस्टिंग कर दोनों ने नया इतिहास रचा था।  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार तक: जानिए कैसे तापसी पन्नू बनीं इंडस्ट्री की सबसे दमदार आउटसाइडर एक्ट्रेस