1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dulquer salmaan to be honoured as guest of honour at indian film festival of melbourne 2026

IFFM 2026 में होगा दुलकर सलमान का सम्मान, गेस्ट ऑफ ऑनर बनकर बढ़ाएंगे भारतीय सिनेमा की शान

Dulquer Salmaan
अभिनेता दुलकर सलमान को इस वर्ष इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में समकालीन भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली और प्रतिष्ठित सितारों में से एक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। भारत के बाहर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वार्षिक उत्सवों में शुमार आईएफएफएम का आयोजन 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में किया जाएगा। 
 
विक्टोरियन सरकार के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित महोत्सव में दुलकर सलमान गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे। मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपने उल्लेखनीय अभिनय से पहचान बनाने वाले दुलकर सलमान ने पिछले एक दशक में भारतीय सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई है। समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों से लेकर व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों तक, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और अलग तरह की कहानियों के चयन से दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई है।
आईएफएफएम की फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लैंग ने कहा कि दुलकर सलमान समकालीन भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने विभिन्न भाषाओं, शैलियों और फिल्म उद्योगों में काम करते हुए हमेशा सार्थक कहानियों को प्राथमिकता दी है। उनकी अभिनय क्षमता और वैश्विक दर्शकों से जुड़ने की कला उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे विशिष्ट कलाकारों में शामिल करती है।
 
दुलकर सलमान ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आईएफएफएम से सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव भारतीय सिनेमा की विविधता और उत्कृष्टता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उनके अनुसार, अच्छी कहानियां भाषा और सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ती हैं और दुनिया भर के दर्शकों से मिल रहा प्रेम उनके लिए प्रेरणादायक है।
 
महोत्सव के दौरान प्रशंसकों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दुलकर सलमान से मिलने और उनके सिनेमा सफर को करीब से जानने का अवसर भी मिलेगा। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न भारतीय सिनेमा की समृद्धि और विविधता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने वाले प्रमुख मंचों में शामिल है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
यश ने खोला रावण बनने का राज, बोले- मुकुट पहनते ही बदल जाती थी मेरी ऊर्जा