Hanuman Chalisa

'राधे' की रिलीज को लेकर सलमान खान बोले- अभी परिस्थिति सही नहीं...

Updated: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (16:46 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं सलमान के फैंस उनकी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना काल की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

 
अब सलमान खान ने कहा कि अगर सिनेमाघरों में दर्शकों के आने के लिए परिस्थितियां सही रहीं तो उनकी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 2021 में ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर पर रिलीज हो सकती है। 
 
सलमान खान ने राधे की रिलीज की तारीख के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह चाहते हैं कि यह फिल्म 2021 में ईद के मौके पर रिलीज हो, लेकिन अब तक कोई तारीख नहीं तय हुई है। उन्होंने कहा, राधे को जब रिलीज होना होगा, हो जाएगी। अभी परिस्थिति सही नहीं है, जब लोग सिनेमाघरों में जाने लगेंगे और जब उनके पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए पैसे होंगे।
 
हमने पिछले साल ईद पर रिलीज को लेकर वादा किया था और इस ईद के बारे में भी जल्द ही वादा करेंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो हम इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करेंगे या फिर यह तब रिलीज होगी जब इसे रिलीज होना होगा। उन्होंने कहा कि राधे दर्शकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
 
बता दें कि कोरोनावायरस की वजह से सलमान खान ने इस बार मीडिया के साथ पनवेल फार्महाउस पर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने पनवेल फार्महाउस के बाहर पैपराजी और जर्नलिस्ट के साथ केक काटा। कोरोनावायरस के चलते सलमान इस साल अपना बर्थडे शांति से परिवार और खास दोस्तों के साथ मनाने वाले हैं।

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख