Daily Horoscope
✕

रजनीकांत की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Updated: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (16:33 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में समस्या के चलते बीते शु्क्रवार हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब खबर है की रजनीकांत की हालत पहले से बेहतर है, और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 
हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनका बल्ड प्रेशर स्थिर है और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों की तरफ से सलाह दी गई है कि अभी के लिए रजनीकांत किसी भी तरह का प्रेशर ना लें। उन्हें तनाव से दूर रहने के लिए कहा गया।
 
बता दें कि रजनीकांत पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के सेट पर मौजूद दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद 22 दिसंबर को रजनीकांत ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद से रजनीकांत आइसोलेशन में हैं।
 
बता दें कि बॉलीवुड और टॉलीवुड में शानदार मुकाम हासिल कर चुके सुपरस्टार रजनीकांत अब बहुत जल्द राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वह 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने वाले हैं।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख