Daily Horoscope
✕

'परमवीर' घोड़े पर आया सलमान खान का दिल, मालिक ने ठुकराया 'भाईजान' के करोड़ों का ऑफर

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (12:57 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करोड़ों फैंस है। लेकिन 'भाईजान' का दिल एक घोड़े ने चुरा लिया है। वे उस पर इस कदर फिदा हैं कि किसी भी कीमत पर उसे पाना चाहते हैं। घोड़े का नाम परमवीर बताया जा रहा है। हालांकि इस घोडे के मालिक ने इसे बेचने से साफ इनकार कर दिया है।

 
पंजाब के फरीदकोट जिले में हॉर्स ब्रीडर्स प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में भैंसड़ा स्टड फार्म अहमदाबाद (गुजरात) से रंजीत सिंह राठौड़ अपने दो घोड़ों को लेकर आए हैं। परमवीर इन्हीं घोड़ों में से एक है। सलमान खान इस घोड़े को खरीदना चाहते हैं। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए है और सलमान यह कीमत देने को भी तैयार हैं।
 
सलमान खान की टीम ने रंजीत सिंह को ऑफर भी दिया, लेकिन उन्होंने परमवीर को बेचने से साफ इनकार कर दिया है। फिर भी खरीदने के प्रयास जारी हैं।
 
परमवीर मारवाड़ी नस्ल का है और इसका रंग काला है। ऊंचाई 65 इंच से ज्यादा है। पिछले साल भी परमवीर लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा था और रिलांयस ग्रुप ने इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए लगाई थी। परमवीर की डाइट पर रोजाना औसतन 1800 से 2000 रुपए का खर्च आता है।
 
गौरतलब है ‍कि साल 2018 में सूरत के पास ओलपाड शहर में रहने वाले सिराज खान पठान के 6 साल के घोड़े सकाब को खरीदने के लिए भी सलमान खान ने एक एजेंट के माध्यम से 2 करोड़ का ऑफर दिया था। लेकिन सिराज खान ने भी अपने घोड़े को बेचने से इनकार कर दिया था।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख