लॉकडाउन में सलमान खान ने शुरू किया नया बिजनेस, बेचेंगे सैनिटाइजर
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बिजनेस वेंचर में FRSH ब्रांड के तहत सैनिटाइजर्स लॉन्च किया है। लॉकडाउन में ही सलमान खान की तैयारी अपने ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स लाने की थी, जिसके तहत वह पहले डियोड्रेंट लॉन्च करना चाहते थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मौजूदा हालात को देखते हुए सलमान खान हैंड सैनिटाइजर लॉन्च किए हैं।
सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इस ब्रांड के लॉन्च होने की खबर अपने फैंस से शेयर की। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'मैं अपना नया ग्रूमिंग और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH लॉन्च कर रहा हूं। यह है आपका, मेरा, हम सबका ब्रांड जो लाएगा आप तक बेहतरीन प्रोडक्ट्स। सैनिटाइजर्स आ चुके हैं, जो मिलेंगे आपको यहां...तो ट्राई करो।'
Launching my new grooming & personal care brand FRSH! @FrshGrooming
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 24, 2020
Yeh hai aapka, mera, hum sabka brand jo layega aap tak behtareen products. Sanitizers aa chuke hain, jo milenge aapko yaha https://t.co/L3U5PlsGlt
Toh try karo!@FrshGrooming ko follow karo! #RahoFrshRahoSafe pic.twitter.com/iuteEphLzd
वीडियो में सलमान ने कहा कि सैनिटाइजर के बाद डिओडेेरेंट्स, बॉडी वाइप्स और परफ्यूम्स जैसे अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा, मौजूदा समय में FRSH सैनिटाइजर्स 72 फीसदी अल्कोहल-आधारित है, यह ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन बाद में इसे दुकानों में उपलब्ध कराया जाएगा।
कोरोना वायरस महामारी के चलते सैनिटाइजर्स की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इस तरह सलमान खान ने माहौल को समझते हुए, ऐन मौके पर ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया है जिसकी बाजार में काफी डिमांड है, और आने वाले समय में भी इसका काफी महत्व रहने वाला है।

