sundarkand
✕

सलमान खान का कमाल, कैटरीना को डबल फीस देकर किया मालामाल

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (18:53 IST)
जब प्रियंका चोपड़ा ने ऐन मौके पर 'भारत' फिल्म छोड़ दी तो ऐसे समय में सलमान खान को अपनी खास दोस्त कैटरीना कैफ की ही याद आई। कैटरीना ने न डेट्स पूछी और न ही रोल के बारे में बात की और फौरन फिल्म करने के लिए तैयार होकर सलमान को मुसीबत से उबार लिया। इसीलिए तो कैटरीना को सलमान पसंद करते हैं। 


 
'भारत' एक तरह से सलमान के घर की फिल्म है। सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इसलिए प्रियंका के फिल्म छोड़ने से सलमान थोड़े चिंता में आ गए थे, लेकिन कैटरीना ने उनकी हर चिंता दूर कर दी। 
 
चर्चा थी कि प्रियंका 'भारत' में फ्री में काम कर रही थीं, लेकिन इस पर भला कौन यकीन करेगा। और प्रियंका को क्या जरूरत है कि वे फ्री में काम करें? प्रियंका तो इस फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपये के लगभग फीस ले रही थीं। 
 
कैटरीना आमतौर पर 5 से 6 करोड़ रुपये प्रति फिल्म चार्ज करती हैं। सुनने में आया है कि कैटरीना को सलमान वही फीस दिलवा रहे हैं जो प्रियंका को मिलने वाली थीं। यानी कैटरीना को 11 से 12 करोड़ रुपये मिलेंगे। कैटरीना जितना चार्ज करती हैं उससे डबल फीस उन्हें मिलेगी। 
 
सलमान का यह कदम दिखाता है कि किसी ने उनकी मदद की तो वे भी उसको धन्यवाद देने से पीछे नहीं हटते। 

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख