गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Karan Johar, Shuddhi
Written By

बहन का मजाक उड़ाए जाने पर सलमान छोड़ेंगे 'शुद्धि'?

सलमान खान
एआईबी रोस्ट में सलमान खान की बहन अर्पिता खान मौजूद नहीं थी, इसके बावजूद उनके नाम की चर्चा हुई और अर्पिता का मजाक भी उड़ाया गया। सलमान के कानों तक बात पहुंच गई है। खबर है कि उन्होंने अर्जुन कपूर और करण जौहर को खरी-खोटी सुनाई। करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' सलमान करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक सलमान इस फिल्म को छोड़ने का मन बना रहे हैं क्योंकि वे करण के साथ फिल्म नहीं करना चाहते हैं। फिलहाल उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है।