• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Jugalbandi, Saif Ali Khan, Anil Kapoor
Written By

सलमान की फिल्म 'जुगलबंदी' से सैफ अली खान बाहर

सलमान खान
सलमान खान अपने बैनर तले 'जुगलबंदी' बनाने जा रहे हैं। इसमें सैफ अली खान और अनिल कपूर को लिया गया है। अनिल कपूर इसमें एक म्युजिक टीचर की भूमिका में हैं। सैफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट देकर साइन किया गया था।  
यह फिल्म लंबे समय से आगे नहीं बढ़ पा रही है। ताजा खबर यह है कि सैफ अली फिल्म से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि डेट्स की समस्या के चलते सैफ ने फिल्म छोड़ दी है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सैफ की गिरती स्टार वैल्यू इसकी वजह है। 
 
सैफ अली खान की जगह फवाद खान को लिए जाने की खबरें हैं। फवाद को 'खूबसूरत' और 'कपूर एंड सन्स' में खासा पसंद किया गया था। 
ये भी पढ़ें
फिट रहने के लिए सनी लियोन नहीं खाएंगी घर का खाना