Hanuman Chalisa

सलमान खान ने केआरके के खिलाफ दर्ज करवाया एक और केस, इस दिन होगी सुनवाई

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (16:22 IST)
कमाल राशिद खान अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। बीते दिनों केआरके ने सलमान खान, मीका सिंह और कंगना रनौट और शाहरुख खान जैसे सितारों पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा था।

 
इसके बाद सलमान खान ने केआरके के खिलाफ अपनी छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस भी दर्ज करवाया था। अब एक बार फिर सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस केस की जानकारी खुद केआरके ने दी है।
 
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब से कोर्ट का आदेश आया है, मैंने सलमान खान के बारे में कोई वीडियो नहीं बनाया है, न ही उनकी किसी फिल्म, गाने या ट्रेलर का रिव्यू किया है और न ही उनके बारे में कोई ट्वीट किया है। लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को है। मैं हैरान हूं कि सलमान खान मुझे इतना प्यार करते हैं और मुझे हमेशा याद करते हैं।
 
बता दें, फिल्म 'राधे' की रिलीज के बाद केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने सलमान की फिल्म फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का केस कर दिया था।
 
जिसके बाद कोर्ट ने केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था। कोर्ट से ‍मिले आदेश के बाद केआरके ने सलमान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी थी।
 

Show comments

भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने अपनाया आध्यात्मिक रास्ता, 2 साल तक किया योग-ध्यान और शास्त्रों का लिया सहारा

'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना के सरप्राइज विजिट पर आकांक्षा चमोला बोलीं- इससे बेहतर तो मेरा कुत्ता आ जाता...

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के 'सीता' लुक पर उठाए सवाल, बोलीं- शास्त्रों में ऐसा वर्णन नहीं

OTT Release Today (24 July 2026): विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' से लेकर केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, आज रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरिज!

'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो ने बताया क्यों लव स्टोरी देखना करती हैं पसंद

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख