kalsarpa dosh calculator
✕

सलमान खान ने शेयर किया अपना फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सिर्फ सुनता हूं

Updated: रविवार, 17 मई 2026 (15:41 IST)
सलमान खान ने भारतीय सिनेमा में एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई पीढ़ियों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है। जहां सलमान खान को अक्सर ऐसा स्टार माना जाता है जो खुद भी राइटिंग से जुड़े रहे हैं, वहीं आम धारणा यह होती है कि वह हर फिल्म साइन करने से पहले स्क्रिप्ट को विस्तार से पढ़ते होंगे। 
 
लेकिन हाल ही में सुपरस्टार ने अपने काम करने के तरीके पर खुलासा किया है कि उन्होंने आज तक अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं, बल्कि वह सिर्फ उसे सुनते हैं ताकि डायरेक्टर और राइटर के विजन को बेहतर समझ सकें।

ALSO READ: 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्‍शन में शानदार उछाल, दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
 
सलमान खान ने कहा, मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं है। मैंने उन्हें लिखा है, लेकिन पढ़ा कभी नहीं। मैं स्क्रिप्ट सुनता हूं। मुझे स्क्रिप्ट राइटर या डायरेक्टर से सुनना पसंद है ताकि मैं समझ सकूं कि वह किस तरह की फिल्म बना रहा है और उसका विजन क्या है। अगर मैं इसे पढ़ लूंगा, तो फिर मेरे दिमाग में अपना विजन आ जाएगा और वह डायरेक्टर या राइटर के विजन से अलग हो जाएगा।
 
सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली बड़ी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के लिए तैयार हो रहे हैं। इस फिल्म को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को साहस, बलिदान और जज्बे की एक बेझिझक और प्रभावशाली कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है। इस फिल्म में चितरांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

'प्रताप' के जरिए सचिन सराफ ने दिखाई पावर और कुर्सी की असली कहानी, बोले- ताकत कभी आपकी थी ही नहीं

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख