Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी मिडिल क्लास बूढ़े की रंगीन जिंदगी

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (14:42 IST)
बॉलीवु़ड सुपरस्टार सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'भारत' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज किए गए ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी दिखाई गई है।
 
3.11 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के डायलॉग से होती है। इसके बाद ट्रेलर में सलमान खुद को मिडिल क्लास बूढ़ा कहते हुए दिखते हैं और कहते है, जितने सफेद बाल मेरी सर और दाढ़ी में है उससे ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है। ट्रेलर काफी इंप्रेसिव लग रहा है।

पूरे ट्रेलर में सलमान खान ही छाए हुए हैं। समलान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की झलक भी देखने को मिलती है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की रोमांटिक केमिस्ट्री भी ट्रेलर में दिखाई गई है। कैटरीना कैफ उनकी 'मैडम सर' बनी हैं।
 
दिशा पाटनी फिल्म के रिलीज हुए पोस्टर्स से नदारद थी लेकिन ट्रेलर में वे शुरुआत में ही नजर आती हैं। फिल्म में सलमान का नाम भारत है और वे इसके साथ किसी सरनेम का इस्तेमाल न करने का राज भी बताते हैं। ट्रेलर में सलमान खान के कई लुक्स देखने को मिलते हैं। 
 
ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और आते ही वायरल हो गया है। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। भारत 5 जून 2019 को रिलीज हो रही है।

Show comments

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख