suvichar
✕

सलमान खान के फॉर्महाउस पर हॉर्स राइडिंग और स्विमिंग के बाद चित्रांगदा ने मांगी मदद

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (13:15 IST)
चित्रांगदा सिंह करियर के बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनके पास कोई फिल्म नहीं है। कुछ फिल्मकारों से उनकी बात भी चली थी, लेकिन कुछ कारणों से चित्रांगदा वे फिल्में नहीं कर पाई। काल्पनिक और बाबूमोशाय बंदूकबाज जैसी फिल्में चित्रांगदा ने छोड़ दी। अब सलमान खान की शरण में चित्रांगदा सिंह पहुंच गई हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने सलमान खान को कहा है कि वे उनका करियर बनाने में मदद करें और सलमान ने इस बार उनकी सुन ली है। खबर है कि वे निर्माताओं से चित्रांगदा के नाम की सिफारिश भी कर रहे हैं। 


 
चित्रांगदा सिंह का नाम उन लोगों में से है जो सलमान के नजदीक हैं। अक्सर वे सलमान के पनवेल स्थिति फॉर्महाउस पर हॉर्स राइडिंग और स्विमिंग करती नजर आती हैं। उनके बेडरूम की दीवार पर सलमान के द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी लगी हुई है। यह पेंटिंग सलमान ने चित्रांगदा को गिफ्ट की थी। अब चित्रांगदा अपनी इस दोस्ती का फायदा उठाना चाहती हैं क्योंकि उनका करियर लगभग खत्म माना जा रहा है। 

 
हजारों ख्वाहिश ऐसी से चित्रांगदा ने अपना करियर धमाकेदार तरीके से शुरू किया था। उनमें अभिनेत्री के रूप में संभावना देखी जा रही थी। बताया जाता है कि चित्रांगदा को लगा कि शादी उनके करियर में रूकावट बन रही है तो उन्होंने पति से तलाक ले लिया और मुंबई शिफ्ट हो गई। 
 
चित्रांगदा की कुछ फिल्में क्या फ्लॉप हुईं, फिल्मकारों ने उनके नाम पर गौर करना ही बंद कर दिया। चित्रांगदा ने कमर्शियल फिल्मों में पैठ जमाने की दृष्टि से 'गब्बर इज़ बैक' जैसी फिल्म में चालू आइटम नंबर भी किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। अब सलमान उनकी कितनी मदद करते हैं, पता चलेगा। 

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख