Daily Horoscope
✕

'बिग बॉस 17' के लिए सलमान खान वसूल रहे मोटी रकम, हर एपिसोड़ के चार्ज करेंगे इतने करोड़ रुपए

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (12:19 IST)
Salman Khan Fees: पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार भी सलमान खान इस शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। हर साल बिग बॉस के प्रीमियर के साथ ही सलमान खान की फीस को लेकर भी चर्चा शुरू हो जाती है।
 
'बिग बॉस' के हर सीजन के खबर आती है कि सलमान करोड़ों रुपए चार्ज कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान ने कभी भी अपनी फीस को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 17' के लिए भी सलमान ने मोटी रकम चार्ज की है। 
 
खबरों के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस 17' के लिए हर हफ्ते 12 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। यानि की वह प्र‍ति एपिसोड 6 करोड़ रुपए कमाएंगे। सलमान खान शनिवार और रविवार को इस शो के वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करते दिखते हैं। 
 
अगर 'बिग बॉस 17' लगभग 4 महीने तक चलता है, तो सलमान खान पूरे सीजन 200 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस वसूल करेंगे। हालांकि सलमान खान ने कभी भी अपनी फीस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर है कि मेकर्स हर साल उन्हें तगड़ी फीस देते हैं। तभी वे अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद हर बार 'बिग बॉस' का हिस्सा बनते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख