biodatamaker
✕

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'मिशन रानीगंज' का बीटीएस वीडियो, बताया शूटिंग का अपना अनुभव

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (11:41 IST)
Mission Raniganj BTS Video: अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू' अब दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त तारीफ मिल रही है। गुमनाम नायक जसवंत सिंह गिल की कहानी पर आधारित ये फिल्म बेहद इंस्पायरिंग है। यह फिल्म जसवंत सिंह गिल के जीवन और 65 कोयला खदान श्रमिकों को बचाने के उनके जुनून की एक रोमांचक और भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है।
 
इस फिल्म को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स से भी सरहाना मिली है। यहीं नहीं, ये फिल्म साल की बेस्ट रिव्यूड फिल्म के रूप में सामने आई है। मिशन रानीगंज की इंस्पायरिंग कहानी का जादू हर किसी पर दिख रहा है। लेकिन फिल्म की दुनिया जितनी थ्रिलिंग और एक्साइटिंग दिखती है, इसका निर्माण और रचना भी उतनी ही रोमांचक है। 
 
अब इस फिल्म की मेकिंग वीडियो सामने आई है। इसमें जसवंत सिंह बनें अक्षय कुमार भी शूटिंग का अपना अनुभव साझा करते दिख रहे हैं। वो कहते हैं, गिल साहब की भूमिका निभाना एक बड़ा सम्मान था, जो एक महान प्रेरणा थे। यह एक बहुत ही मुश्किल फिल्म थी। 
 
अक्षय ने कहा, हालांकि सब कुछ मेरे कंट्रोल में था। लेकिन, उस समय खनिकों के लिए, गैस थी, पानी था, और जरा सोचिए कि वे ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में कैसे काम करने में कामयाब रहे होंगे। यह भारत का पहला सफल माइन रेस्क्यू मिशन था। एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जिसने कभी हार नहीं मानी।
 
हाल में अक्षय कुमार ने इस बीटीएस वीडियो की झलक अपने फैन्स और दर्शकों के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाने के अनुभव को 'सौभाग्यशाली' बताया और वीडियो को कैप्शन दिया, एक शब्द, 'भाग्यशाली', वह है जो मैंने गिल साब का किरदार निभाते समय महसूस किया।
 
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म का म्यूजिक जेजस्ट का है। यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को पर्दे पर जीवंत करती है जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था। जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में बचाव दल का अथक समर्पण, दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कॉफी विद करण 9 में विजय देवरकोंडा ने खोला शादी का राज, रश्मिका मंदाना बोलीं- एक साल तक करती रही प्रपोज

FRRO के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, अर्जेंट सुनवाई की मांग

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा', हर्षदीप कौर के साथ वायरल हुआ वीडियो

क्या अजय देवगन के घर पर चला BMC का हथौड़ा? अभिनेता की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख