kundali milan
✕

'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर रिलीज, अमिताभ बच्चन का दमदार लुक आया सामने

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (11:26 IST)
Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक और टाइटल बीते दिनों सामने आया था। प्रभास की इस साइंस फिक्शन मूवी का नाम 'कल्कि 2898 एडी' है। इस फ्लिम में प्रभास के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।
 
हाल ही में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है।  प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज के अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अमिताभ का लुक शेयर किया है। पोस्टर में अमिताभ एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। 
 
पोस्टर में अमिताभ पहाड़ों की चट्टान पर सफेद कपड़ों में लिपटे, लंबी दाढ़ी, माथे पर चंदन लगाए और हाथ में एक अजीब शेप वाला डंडा पकड़े नजर आ रहे हैं। अमिताभ के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है और उनकी सिर्फ आंखे दिख रही हैं। उनके आसपास आग की लपटे हैं। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी यात्रा का हिस्सा बनना और आपकी महानता का गवाह बनना सम्मान की बात है। जन्मदिन मुबारक हो अमिताभ बच्चन सर- टीम कल्कि 2898 एडी।'
 
बता दें कि इस फिल्म में 2898 एडी में होने वाले युद्ध की झलक दिखाई देगी। यह एक बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्‍विन ने किया है। 'कल्कि 2898 एडी' अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख