Daily Horoscope
✕

लॉकडाउन के चलते भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए सलमान खान, हुए दुखी

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (13:53 IST)
भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान के निधन से पुरा परिवार दुखी है। अब्दुल्ला की उम्र महज 38 साल थी। पेशे से अब्दुल्ला बॉडी बिल्डर थे।

 
सलमान खान अपने भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में न पहुंच पाने के कारण और भी ज्यादा दुखी हैं। वह कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त सलमान खान पनवेल के फार्महाउस में पूरी फैमिली के साथ मौजूद हैं। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद वे परिवार के साथ पनवेल चले गए थे। देश में लागू लॉकडाउन के चलते सलमान खान अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में नहीं जा सके, जो कि इंदौर में हुआ था। अब्दुल्ला का होमटाउन इंदौर था। 
 
सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने कहा, 'गंभीर लंग इंफेक्शन होने के बाद अब्दुल्ला को दिल का दौरा पड़ा था। सलमान पनवेल के फार्महाउस में हैं, इसलिए वे ट्रैवल नहीं कर सकते फ्यूनरल इंदौर में था। इसलिए वे नहीं जा पाए। सलमान बाद में इंदौर जाकर अब्दुल्ला के परिवार से मिलेंगे। इस बात से सलमान खान खुद भी बेहद दुखी हैं। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख