ramcharitmanas

बदलेगा बिग बॉस 13 का प्रसारण समय, यह दो सीरियल हो सकते हैं बंद

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (12:05 IST)
बिग बॉस के नए सीजन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इस बार 'बिग बॉस 13' के जरिए दर्शकों को नए चेहरों के साथ ही नए विवाद और कहानियां भी देखने को मिलेंगी। इन दिनों इस टीवी शो से जुड़ने वाले सेलिब्रिटिज के नाम सामने आ रहे हैं और ये खासा उत्साह पैदा कर रहे हैं।


हाल ही में सलमान खान के इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार बिग बॉस 13 को ओटीटी पर भी टेलीविजन चैनल के साथ ही प्रसारित करने की योजना के तहत यह शो इस साल अपने पहले के समय 9 बजे की बजाय रात 10 बजे प्रसारित हो सकता है। 
 
बिग बॉस का टाइम स्लॉट बदलने की वजह से कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले दो अहम धारावाहिकों का समय बदले जाने या इन्हें बंद कर दिए जाने की चर्चा चल रही है। जिसमें 'बेपनाह प्यार' और 'विश' सीरियल शामिल है।

खबरों के अनुसार कलर्स चैनल के सूत्रों की मानें तो बिग बॉस का 13वां सीजन इस साल रात 10 बजे से प्रसारित होने की बात करीब करीब पक्की हो गई। शो के इस नए समय पर आने के बाद इस समय पर आ रहे दो शोज 'बेपनाह प्यार' और 'विष' के समय बदलने के अलावा दोनों शोज को बंद करने की चर्चाएं भी चैनल में चल रही हैं। 
 
बिग बॉस का 13वां सीजन सितबंर महीने से शुरू होने वाला है। इस बार शो की थीम क्या होगी, इस बारे में चैनल के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बिग बॉस 13 का नया घर लोनावला में न बनाते हुए गोरेगांव फिल्म सिटी में ही बनाया जा रहा है। चंकी पांडे शो के पहले सेलेब्रिटी होंगे जो घर के अंदर जाएंगे।

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख