dipawali
✕

सलमान खान का लुक टेस्ट होगा

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (17:41 IST)
अली अब्बास ज़फर और सलमान खान की साथ में तीसरी फिल्म 'भारत' की चर्चाओं में अब तक यही बात सामने आ रही थी कि सलमान के इसमें 5 ट्रांसफॉर्मेशन होंगे। अब खबर है कि इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली  है। सलमान भले ही कई फिल्मों में व्यस्त हों लेकिन अली अब्बास अब रुकने वाले नहीं है। 
 
खबरों के मुताबिक अली अब्बास ज़फर ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वे यूरोप पहुंच गए हैं और उनकी टीम पहले से ही रिसर्च के लिए वहां पहुंच चुकी है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करने की प्लानिंग है। 
 
अली जल्द ही सलमान के साथ लुक टेस्ट भी शुरू कर देंगे। फिल्म की शूटिंग के बारे में खबर है कि वे स्पेन, पोलैंड, पुर्तगाल और माल्टा भी जाएंगे। फिल्म के लिए विदेश में 1947 से 2010 तक के लिए लुक और फील की रिसर्च की जा रही है। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली और अबू धाबी में भी फिल्म की शूटिंग होगी। 
 
सलमान के पास फिलहाल काफी फिल्में हैं। वे अभी रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद उनके पास दबंग 3 का भी काम होगा। टीवी रियलिटी शो दस का दम सीज़न 3 में भी वे होस्ट होंगे। 
 
सूत्र के मुताबिक सलमान फिलहाल बैंकाक में रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वे दुबई और अबू धाबी में फिल्म की शूटिंग खत्म करेंगे। 'दबंग 3' के लिए वे नेपाल जाएंगे। 
 
सलमान दबंग 3 और भारत की शूटिंग एकसाथ करने की कोशिश करेंगे। उसके पहले दस का दम सीज़न 3 ऑन एयर हो जाएगा। 
 
फिल्म भारत में काफी वीएफएक्स का उपयोग होगा। भारत को 1940 से लेकर उसके बाद के 70 वर्षों को फिल्म में दर्शाया जाएगा। फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं और अतुल अग्निहोत्री इसके निर्माता हैं। 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख