biodatamaker
✕

सलमान के जन्मदिन पर बड़ी घोषणा... ईद 2019 पर आएगी यह फिल्म

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (12:44 IST)
ईद पर अपनी फिल्म को रिलीज करने का सिलसिला सलमान खान बनाए रखना चाहते हैं। ईद 2018 पर उनकी 'रेस 3' रिलीज होने वाली है। सलमान के जन्मदिन पर बताया गया कि 2019 की ईद पर भी उनकी ही फिल्म रिलीज होगी। 
 
सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री 'भारत' नामक फिल्म बनाने वाले हैं। इसे ईद 2019 पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशक का जिम्मा अली अब्बास ज़फर संभालेंगे जो सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। 
 
पहले इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करने वाले थे, लेकिन संतोषी की लेटलतीफी से परेशान होकर सलमान ने अली को चुना है। वैसे भी सलमान इन दिनों अपने पसंदीदा निर्देशकों को फिल्म में फिट कराने लगे हैं। रेस 3 में भी उन्होंने अब्बास-मुस्तान को हटा कर रेमो डिसूजा को चुना है। 
 
'भारत' के लिए अन्य कलाकारों का चयन बाकी है। खबर है कि हीरोइन के रूप में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख