Daily Horoscope
✕

सलमान खान और मौत का कुआं

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (18:00 IST)
निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र की "भारत" एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसका जीवन एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा के साथ जुड़ा हुआ है। फिल्म में सलमान खान विभिन्न लुक में दिखाई देंगे, जिसमें एक लुक में वह एक अस्सी साल के भी नज़र आएंगे। 
 
चूंकि फ़िल्म की कहानी कई दशकों तक फैली है, इसलिए यह भारत (सलमान) के जीवन के विभिन्न अध्यायों में डिवाइड हो जाती है। फिल्म के पहले भाग में अभिनेता 'मौत का कुआं' में बाइकर के रूप में नज़र आएंगे। मेलों में यह खेल बहुत लोकप्रिय था। 
 
 

अपने किरदार की बारीकियों को समझने के लिए, सलमान ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित एक असली मौत के कुएं का दौरा किया था। सलमान को असली स्टंटमैन द्वारा प्रशिक्षित भी किया गया था, ताकि वह अपने इस सीक्वेंस को अच्छे से निभा सके।
 
निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने इस पर अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया, "हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि भारत में बहुत कम "मौत का कुआं" कलाकार बचे हैं। मौत के कुएं का पता लगाने में ही हमें कुछ समय लग गया। हमें सलमान को प्रशिक्षित करने और सेट को सही ढंग से बनाने में मदद के लिए स्टंटमैन वहाँ से बुलाने पड़े। सलमान भाई एक अच्छे राइडर हैं लेकिन उन्होंने कुएं में बाइक चलाने के लिए कड़ी मेहनत की है।"

फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म "भारत" का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख