ramcharitmanas
✕

नो एंट्री के सीक्वल में नजर आएगा यह हीरो, सलमान की परमिशन का इंतजार

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (16:17 IST)
सलमान खान की बॉलीवुड में चमक के साथ धमक भी है। सभी उनसे पंगा लेने में डरते हैं। अब अनीस बज्मी को ही लीजिए। सलमान ने उन्हें परेशान कर रखा था। नो एंट्री का सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' बनाने की चाहत अरसे से अनीस दिल में पाले हुए हैं। पहले तो उन्हें सलमान ने स्क्रिप्ट दिखाने के लिए कहा। फिर तारीख पर तारीख की तर्ज पर बदलाव पर बदलाव होने लगे। 


 
अनीस भिड़े रहे, बदलाव करते रहे और सलमान रिजेक्ट करते रहे। बहुत सताने के बाद सलमान ने कह दिया कि वे अब यह फिल्म नहीं करना चाहते। अनीस समझ ही गए होंगे कि सलमान तो यह फिल्म पहले दिन से ही नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने न जाने किस बात का बदला इस तरह से अनीस से लिया। 
 
इस फिल्म के निर्माता हैं बोनी कपूर। अनीस ने उनके बेटे अर्जुन कपूर के साथ ही सीक्वल बनाने का फैसला लिया। बात जब अर्जुन तक पहुंची तो वे खुश हो गए कि सलमान की फिल्म का सीक्वल करने को मिल रहा है, लेकिन इस बात से डर भी गए।

अनीस को उन्होंने यह कह कर टरका दिया कि वे सलमान से पहले परमिशन लेंगे। यदि सलमान हां कहेंगे तो ही वे यह फिल्म करेंगे। अनीस फिर लटक गए क्योंकि सलमान से मिलने की हिम्मत अर्जुन जुटा ही नहीं पा रहे हैं। 
 
सभी को पता है कि मलाइका अरोरा के साथ अर्जुन की लुकाछिपी चल रही है। बात सलमान के कानों तक भी पहुंच गई है। ऐसे में अर्जुन सामना कैसे करें सलमान का? पता नहीं नो एंट्री का सीक्वल कब बनेगा? या बनेगा भी नहीं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख