kundali milan
✕

दुश्मनी भुला अर्जुन कपूर को अपना चेला बनाएंगे सलमान खान, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे साथ नजर

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (17:25 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्‍म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। सलमान एक ऐसे एक्टर है जो अपनी दरियादली के साथ-साथ अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान ने बोनी कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया है। जिसकी वजह मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप है। 
 
सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच तल्‍खी किसी से छिपी नहीं है। दोनों सितारे एक-दूसरे की शक्‍ल देखना तक पसंद नहीं करते हैं। वहीं अब लग रहा है कि शायद सलमान ने अर्जुन को माफ कर दिया है। खबरों के अनुसार गिले-शिकवे होने के बावजूद सलमान खान ने अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के साथ काम करने में अपनी सहमती जताई है। ये तीनों बहुत जल्द एक नए प्रोजेक्‍ट के साथ जुड़ते दिखाई देंगे।
 
खबर है कि सलमान जल्द ही फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में अर्जुन कपूर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है। खबर तो ये भी है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में सलमान औऱ अर्जुन गुरू चेला के रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में फरदीन खान की जगह अनिल कपूर नजर आएंगे। हालांकि पहले वाली फिल्म में भी थे। 
 
14 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, लारा दत्‍ता और फरदीन खान मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख