sawan somwar

सलमान सीक्वल से बाहर... अक्षय लेंगे जगह

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (18:37 IST)
अनीस बज्मी ने तो कसम खा ली है कि वे नो एंट्री का सीक्वल तो बना कर रहेंगे, भले ही सलमान खान सीक्वल में काम ना करें। सलमान तो सीक्वल से बाहर हो गए हैं और अनीस को उन्होंने बता दिया है कि वे 'नो एंट्री में एंट्री' लेने के इच्छुक नहीं है। 
 
अनीस ने बिना सलमान के तैयारी शुरू कर दी है। नो एंट्री में सलमान, फरदीन खान और अनिल कपूर थे। फरदीन तो अब फिट नहीं रहे और नए बच्चे तो उन्हें पहचानते भी नहीं होंगे। लिहाजा फरदीन की जगह लेंगे अर्जुन कपूर, जो मुबारकां में अनीस के साथ काम कर चुके हैं। 
 
अनिल कपूर ने तो हां कह दी है। सलमान की जगह बड़ा स्टार चाहिए तो अक्षय कुमार से बात की जा रही है। अक्षय भी अनीस के साथ 'सिंह इज़ किंग' 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी फिल्म कर चुके हैं। लिहाजा अक्षय से बात की जा रही है। 
 
अनीस के पास स्क्रिप्ट तैयार है। यदि अक्षय हां कहते हैं तो वे फटाफट शूटिंग कर फिल्म 2018 के अंत या 2019 की शुरुआत में रिलीज कर देंगे। फिलहाल अक्षय सोच रहे हैं कि क्या सलमान की फिल्म का सीक्वल वे करें या नहीं। 

Show comments

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

Independence Day 2026: इन सेलेब्स ने बताया आजादी का असली मतलब, किसी के लिए भगत सिंह तो किसी की पसंद रानी लक्ष्मीबाई

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

Batwara 1947 रिव्यू: जब धर्म और सरहद से बड़ी हो जाती है इंसानियत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख