Hanuman Chalisa
✕

'सुपरस्टार सिंगर' के आगामी सीजन में फिर 'कैप्टन' बनेंगे सिंगिंग सेंसेशन सलमान अली

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (15:57 IST)
सुपरस्टार सिंगर सीजन 1 की अभूतपूर्व सफलता के मद्देनजर, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने देसी सिंगिंग रियलिटी शो, सुपरस्टार सिंगर का एक और रोमांचक सीजन लेकर आ रहा है, जो युवा प्रतिभाशाली गायकों के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म है।

 
'सिंगिंग के कल' का जश्न मनाते हुए, सुपरस्टार सिंगर सीज़न 2 देश के कोने-कोने से कुछ सबसे असाधारण कलाकारों को सामने लाएगा, जिनमें संगीत की अनूठी अभिव्यक्ति और अपनी कला के प्रति अटूट लगन है। इसमें यंग सिंगिंग टैलेंट को संवारने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए कप्तानों का पैनल नियुक्त किया जाएगा। 
 
सिंगिंग सेंसेशन और इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता सलमान अली सुपरस्टार सिंगर के बिल्कुल नए सीज़न में कप्तान के रूप में अपनी भूमिका फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हरियाणा के रहने वाले इस सिंगिंग स्टार ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है और भारतीय संगीत जगत में भी अपना नाम बना लिया है। 
 
हर शैली में गाने की महारत रखने वाले सलमान अली भारत की कुछ शानदार युवा गायन प्रतिभाओं को मेंटर करने के लिए उत्साहित हैं। इस शो में दूसरी बार कप्तान बनने पर सलमान अली ने कहा, मैं सुपरस्टार सिंगर सीज़न 2 का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापस आ रहा हूं। 
 
उन्होंने कहा, पहले सीज़न ने कई युवा प्रतिभाओं को पंख दिए हैं, और मुझे यकीन है कि दूसरा सीज़न और भी रोमांचक होने वाला है और मैं इसकी गारंटी दे सकता हूं। जब मैं छोटे बच्चों को परफेक्शन के साथ गाते हुए सुनता हूं, तो मुझे वाकई बहुत गर्व महसूस होता है और मैं उनका मार्गदर्शन करते हुए सम्मानित महसूस करता हूं। मैं मजबूती से ये मानता हूं कि यह मेरे लिए भी सीखने का एक शानदार अनुभव होगा, क्योंकि मुझे भी इन छोटे-छोटे अजूबों से सीखने को मिलेगा। 
 
सलमान अली ने कहा, मैं पवनदीप, दानिश, सायली और अरुणिता जैसे कप्तानों के एक बेमिसाल और टैलेंटेड समूह के साथ मंच पर आने को लेकर भी बेहद उत्साहित हूं। मैंने उन्हें गाते हुए सुना है और मैं उनकी कला का भी बहुत बड़ा फैन हूं। मैं वाकई इस शो के ऑन-एयर होने का इंतजार कर रहा हूं और इन नवोदित प्रतिभाओं के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया भी देखना चाहता हूं।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख