suvichar
✕

सैयारा ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, न्यूकमर्स की फिल्म ने बनाया 175 करोड़ का रिकॉर्ड

Updated: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (14:50 IST)
बॉलीवुड को कभी-कभी ऐसे झटके मिलते हैं, जो इतिहास बना देते हैं और Saiyaara उन्हीं में से एक है। बिना किसी बड़े स्टार के, सिर्फ फ्रेश चेहरों के दम पर बनी इस फिल्म ने वो कर दिखाया जो कई बड़ी फिल्मों के लिए सपना होता है। नए कलाकारों को लेकर बनाई गई किसी भी फिल्म ने पहले सप्ताह में आज तक इतना कलेक्शन नहीं किया है। 
 
2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
Saiyaara ने पहले हफ्ते में 175.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला है, जो इसे 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक फिल्म बनाता है, ठीक Chhaava के बाद। फिल्म ने कस्बे से लेकर मेट्रो सिटी तक और सिंगल स्क्रीन से मल्टीप्लेक्स तक सफलता के झंडे गाड़े हैं। 
 
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा कलेक्शन चौथे और पांचवें दिन रहा। छठे दिन पहले दिन जितने ही कलेक्शन रहे और ऐसा बहुत कम होता है। वीकेंड में धमाल मचाने के बाद वीकडेज में भी फिल्म की सफलता की रफ्तार वैसी ही बनी रही। पहले हफ्ते का कलेक्शन इस तरह रहा:
बिना सुपरस्टार के चल निकली सैयारा 
जिन्हें लगा था कि बिना किसी सुपरस्टार के फिल्म नहीं चलेगी, Saiyaara ने उन सबको चुप करा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की, फिर वीकेंड में उछाल और पूरे हफ्ते लगातार मजबूत पकड़ बनाकर दिखा दिया कि कंटेंट ही असली किंग है।
 
अब सबकी नजरें हैं दूसरे वीकेंड पर
पहले हफ्ते में Saiyaara ने जो कमाल दिखाया है, उसने उम्मीद जगा दी है कि फिल्म जल्द ही 250 या 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार सकती है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर वीकेंड 2 में भी यही ट्रेंड रहा, तो 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख