Daily Horoscope
✕

सायरा बानो की हेल्थ अपडेट आई सामने, लेफ्ट वेंट्रिकुलर हुआ फेल

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:01 IST)
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब है। उन्हें सांस लेने की तकलीफ, हाई शुगर लेवल, और ऑक्सीजन लेवन गिरने की वजह से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
खबरों के अनुसार सायरा बानो के हार्ट में परेशानी है और डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने की बात कही है। सायरा बानो का इलाज कर रहे डॉक्टर नितिन गोखले ने बताया कि उनकी तबियत लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेलियर के चलते बिगड़ी थी, उन्हें जल्द ही एंजियोग्राफी की जरुरत है। जिसके बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगी।
 
डॉक्टर ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सायरा बानो के मधुमेह को नियंत्रित करने की है। जिसके बाद ही एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया जा सकता है। हो सकता है कि एक या दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाए, और एंजियोग्राफी के लिए उन्हें दोबारा भर्ती होना पड़े।
 
बताया जा रहा है कि सायरा बानो के परिवार का कहना है कि एंजियोग्राफी का फैसला लेने में उन्हें 4-5 दिन का वक्त चाहिए। उनका कहना है कि उन्हें एंजियोग्राफी कराने की कोई जल्दी नहीं हैं। 
 
बता दें कि सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। शादी के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन 7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड की यह सबसे कामयाब और खूबसूरत जोड़ी तब टूट गई जब दिलीप कुमार का निधन हो गया।
 

Show comments

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी का हुआ निधन

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब', प्रीति जिंटा के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख