शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. saira bano health update she came out of icu
Written By
Last Modified: रविवार, 5 सितम्बर 2021 (13:11 IST)

सायरा बानो की हेल्थ अपडेट आई सामने, आईसीयू से आईं बाहर

सायरा बानो की हेल्थ अपडेट आई सामने, आईसीयू से आईं बाहर - saira bano health update she came out of icu
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत बीते दिनों खराब हो गई थीं। उन्हें सांस लेने की तकलीफ, हाई शुगर लेवल, और ऑक्सीजन लेवन गिरने की वजह से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सायरा बानो के हार्ट में परेशानी है और डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने की बात कही है।
 
सायरा बानो को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब सायरा बानो की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के मुताबिक वह आईसीयू से बाहर आ गई हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल के चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
 
बताया जा रहा है कि सायरा डॉक्टरों को एंजियोग्राफी नहीं करने दे रही हैं। कहा जा रहा है कि दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही सायरा बानो डिप्रेशन से जूझ रही हैं। हाल ही में सायरा बानो के डॉक्टर नितिन गोखले ने सायरा बानो के बारे में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत की है।
 
डॉ. गोखले ने कहा कि सायरा बानो दिलीप कुमार की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही हैं। वह एंजियोग्राफी करवाने से मना कर रही हैं। डॉक्टर गोखले के मुताबिक एंजियोग्राफी तब ही कर सकते हैं जब हम उनकी डायबिटीज कंट्रोल कर लेंगे। सायरा बानो को अब आईसीयू से एक रूम के अंदर शिफ्ट कर दिया गया है। 
 
बता दें कि सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। शादी के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन 7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड की यह सबसे कामयाब और खूबसूरत जोड़ी तब टूट गई जब दिलीप कुमार का निधन हो गया।
 
ये भी पढ़ें
टीचर स्टूडेंट मजेदार जोक : नदी में नींबू का पेड़