dharma sangrah
✕

रेस 3 में सलमान खान से बेहतर कोई नहीं हो सकता

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:41 IST)
बॉलीवुड की रेस फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में 'रेस' और 'रेस 2' में सैफ अली खान ने अहम किरदार निभाया था। अब प्रोड्यूसर्स ने सलमान खान को इसके लिए लेने की बात कही है। इस पर सैफ अली खान काफी वक्त से चुप थे लेकिन आखिरकार रेस के असली हीरो ने फिल्म के बारे में बात कर ही डाली। कुछ भी कहिए, सीरीज का मजा तब ही आता है, जब वही चेहरा बार-बार देखने को मिले। दर्शकों के लिए रेस मतलब सैफ अली खान। लेकिन सैफ का कहना है कि इसके लिए सलमान खान से बेहतर और कौन हो सकता है? 
 
खबरों की मानें तो सैफ ने 'रेस 3' रिजेक्ट कर दी थी, क्योंकि उन्हें फिल्म में सेकंड लीड ऑफर की जा रही थी, लेकिन सैफ ने खुद यह कहा है कि उन्हें फिल्म ऑफर हुई ही नहीं। उन्होंने कहा कि रमेश ने मुझे बताया था कि वो 'रेस 3' बनाना चाहते हैं लेकिन एकदम नई कास्ट के साथ। वो करीबी दोस्त हैं तो मैंने उन्हें समर्थन दिया और फिर सलमान से बेहतर इस रोल के लिए कौन हो सकता था? साथ ही प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी घोषणा कर दी है कि सैफ के बिना ही फ्रेंचाइजी आगे बढ़ेगी और सलमान इसके लीड होंगे। 


 
सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'शेफ' को लेकर काफी उत्साहित हैं। ट्रेलर में पिता और पुत्र के बीच प्रेम दिखाया गया है। इस पर सैफ से अपने छोटे बेटे तैमूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिल्म भी अपने परिवार को वक्त देने पर बनाई गई है। मैं अपने परिवार के लिए सुबह 7 से शाम 7 तक काम करने की कोशिश करता था। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख