Daily Horoscope
✕

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली 2' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी स्टारर फिल्म 'बंटी और बबली 2' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (14:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटी और बबली 2' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सैफ और रानी 12 साल बाद पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2005 में आई 'बंटी और बबली' की सीक्वल है।

 
फिल्म के टीजर में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दो नहीं बल्कि चार कॉन आर्टिस्ट होंगे, जो अलग-अलग जेनेरेशन के हैं और ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि कौन सा कॉन कपल सबसे बेस्ट है।
 
टीजर की शुरुआत रानी मुखर्जी और सैफ अली खान से होती है। रानी कहती हैं कि सैफू हम कितने सालों बाद साथ में काम कर रहे हैं। सैफ बताते हैं कि 12 साल बाद वे साथ आए हैं। सैफ रानी के लुक्स की तारीफ करते हैं। इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी की एंट्री होती है। वे बोलते हैं, हम भी शूट के लिए रेडी हैं।
 
सिद्धांत और शारवरी बताते हैं कि वे भी बंटी-बबली हैं। इसपर रानी कहती हैं कि यहां सिर्फ एक ही बंटी और बबली हैं। फिर डायरेक्टर बताते हैं आदित्य चोपड़ा ने स्क्रिप्ट बदल दी है। अब फिल्म में दो बंटी बबली हैं। इसके बाद सैफ-रानी अपने अपने मेकअप रूम में चले जाते हैं और पैकअप हो जाता है।
 
बंटी और बबली 2 का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स की ओर से किया जा रहा है।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख