shradh paksha
✕

300 करोड़ रुपए में से 90 करोड़ सिर्फ एक्शन में : साहो

Updated: शुक्रवार, 4 मई 2018 (17:10 IST)
दुबई में शूट हो रहे साहो के एक्शन सीक्वेंस, 90 करोड़ रुपए का बजट सिर्फ एक्शन सीन के लिए 
'साहो': बजट हाई, स्टार्स हाई, एक्शन सीक्वेंस हाई 
 
'बाहुबली' के बाद एक्टर प्रभास का स्टारडम चरम पर है। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों में जबर्दस्त है। चाहे लुक्स देख लो या एक्टिंग, प्रभास ने एक परफेक्ट एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार था जो कि अब पूरा हुआ। 

ALSO READ: 102 नॉट आउट : फिल्म समीक्षा
प्रभास फिलहाल फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी हैं और यह फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी। फिल्म का बजट बहुत ज़्यादा है और इसके एक्शन सीक्वेंस देखने लायक होंगे। सुजीत द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'साहो' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है जिसपर 300 करोड़ रुपए के बजट का काम किया जा रहा है। 
 
पहले खबर थी कि साहो टीम फिल्म के महत्वपूर्ण सीक्वेंस को शूट करने दुबई में पहुंचे हैं। जहां दो महीने का कैम्प होगा। अब खबर है कि यह शेड्युल शुरू हो गया है जो कि 50 दिनों तक चलेगा। इसमें फाइट सीक्वेंस शूट होंगे, जिसका बजट करीब 90 करोड़ रुपए है। 
 
साहो फिल्म ही एक्शन थ्रिलर है इसलिए इसके एक्शन के लिए टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फिल्म के स्टंट और एक्शन सीन के लिए टीम ने हॉलीवुड कोरियोग्राफर केनी बेट्स को शामिल किया है। प्रभास के साथ ही में कुछ पिक्चर्स भी वायरल हुए थे जिसमें वे बाइक पर एक्शन सीन शूट करने के लिए रैडी थे। उन्हें देखकर अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख