Hanuman Chalisa
✕

क्या मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक? एक्ट्रेस ने बताया सच

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (12:44 IST)
'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' और 'छोटी बहू' जैसे सीरीयल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपने घर पर पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। लॉकडाउन में उन्होंने फैसला किया था कि वो ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ बिताएंगी। इसलिए एक्ट्रेस अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ मुंबई से गांव चोपाल चली गईं, जो कि हिमाचल प्रदेश में है।

 
वहं रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंट होने की खबरें भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक शो ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’ साइन किया था लेकिन बाद में उन्होंने इससे अपना हाथ पीछे खींच लिया क्योंकि वो प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की।
 
इंटरव्यू में रुबीना दिलैक ने कहा कि मैंने सीरियल साइन ही नहीं किया था। रही बात प्रेग्नेंसी की तो वह भी अफवाह है। हां हम दोनों फैमिली प्लानिंग करेंगे लेकिन अभी नहीं। आगे आने वाले समय में।
 
प्रेग्नेंसी की खबर को एक्ट्रेस ने अफवाह बताते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं और वो मां बनने वाली हैं ये बस अफवाहें हैं। अभी फिलहाल वो इस बारे में कुछ नहीं सोच रही हैं। लेकिन, भविष्य में वो जरूर फैमिली प्लानिंग करेंगी। इसके साथ ही जिन लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी एक्ट्रेस ने उन्हें शुक्रिया किया। 
 
उन्होंने कहा कि जब कभी भी ये गुडन्यूज उनकी लाइफ में आएगी तो वो हर सुख-दुख अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। साथ ही रुबीना ने ये भी कहा कि छोटे पर्दे पर या किसी भी माध्यम पर शायद इस साल वो ना दिखें, पर अगर कोई अच्छा अवसर मिला तो जरूर उसे कंसीडर करेंगी। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख